Headlines

चरित्र शंका में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या:गौरेला में घर से बिना बताए जाने को लेकर अक्सर होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार




गौरेला थाना क्षेत्र की खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम केंवची में चरित्र शंका और पत्नी के घर से बिना बताए चले जाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 49 वर्षीय पति नन्दलाल बैगा ने अपनी पत्नी बिरसिया बाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपने बेटे को जगाकर पत्नी के कोई हलचल नहीं करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रात में बेटे को जगाकर बताया- पत्नी पर हमला किया मृतिका के बेटे नरेश बैगा ने खोडरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच घर से बिना बताए चले जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। 13 अगस्त की देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच नन्दलाल ने बेटे नरेश और उसके दोस्त को जगाया। उसने बताया कि उसने पत्नी बिरसिया बाई पर डंडे से हमला किया है और अब वह कोई हलचल नहीं कर रही है। परिजन मौके पर पहुंचे तो बिरसिया बाई मृत अवस्था में मिली। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी और गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपराध क्रमांक 343/2026 के तहत BNS की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया। एसपी मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और नजरी नक्शा तैयार किया गया। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ शव का पोस्टमार्टम भी कराया। पूछताछ में सामने आया हत्या का मामला जाँच के दौरान पुलिस ने नन्दलाल बैगा (49) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *