![]()
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 765 ग्राम अफीम बरामद की है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने इंद्री क्षेत्र में एक सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मामले के अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह ने टीम के साथ इंद्री क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान निवासी गांव पटेडा, जिला करनाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 765 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। 14 अगस्त 2026 को आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका 4 दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करना है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Source link
करनाल पुलिस ने अरेस्ट किया नशा तस्कर:तलाशी में बरामद हुई अफीम, पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया
