Headlines

मोहनपुर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पुलिस हत्या या आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच में जुटी




करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव उसके घर के अंदर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान मानिक तुरी के पुत्र बीरू तुरी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के बीच इस मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शव लटका मिला, वहां फंदे की ऊंचाई जमीन से काफी कम थी। इसके अलावा, मृतक के शरीर पर खून के निशान भी देखे गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीण हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। बताया गया कि घटना के समय मृतक की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पत्नी ने भी अपने पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं दिया है। कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *