![]()
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब टावर के जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई। जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें निकलती देख अपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और अपार्टमेंट के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बिल्डिंग में रखे फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट में काम कर रहे लोग नीचे उतर गए। आग लगने की सूचना फायर विभाग को भी दी गई। हालांकि फायर विभाग के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। समय रहते आग बुझ जाने के कारण इसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। अपार्टमेंट के लोगों के अनुसार, आग जनरेटर हाउस में लगी थी। सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Source link
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग:फायर एक्सटिंग्विशर से पाया काबू, टला हादसा; लोगों के बीच मचा हड़कंप
