Headlines

रोहतक में पूर्व पार्षद के पति द्वारा सुसाइड का मामला:दूसरे पक्ष ने एसपी से की मुलाकात, मृतक के जीजा पर लगाए आरोप




रोहतक में पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा द्वारा सुसाइड करने के मामले में अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है। दूसरे पक्ष से आए लोगों ने एसपी से मुलाकात की और मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग उठाई। साथ ही मामले में तीसरे पार्टनर का षड़यंत्र हो सकता है, जिसके साथ दो साल पहले ही पार्टनरशिप खत्म हुई है। एडवोकेट प्रदीप नारा ने 30 सितंबर को शाम के समय अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन के बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुसाइड नोट की होनी चाहिए जांच
सुसाइड नोट में लिखे नाम रोहित की पत्नी संगीता ने बताया कि उनके परिवार पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिस समय प्रदीप ने सुसाइड किया, उस समय कोई सुसाइड नोट नहीं था। बाद में सुसाइड नोट आया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। यह एक बहुत बड़ा षड़यंत्र रचा गया है। परिवार को फंसाने की कोशिश
संगीता ने बताया कि एक षड़यंत्र के तहत उनके परिवार को फंसाने की कोशिश हो रही है। इसमें पूर्व विधायक कृष्ण हुड्डा के बेटे सुरजीत हुड्डा, सतपाल उर्फ बल्लू गांव खिड़वाली, मुकेश हुड्डा उर्फ बाबा, प्रदीप नारा के जीजा अमित लाठर व देवेंद्र नारा शामिल है। सुसाइड से पहले किसके साथ बैठकर शराब का सेवन किया
संगीता ने कहा कि सुसाइड से पहले प्रदीप नारा किसके साथ था, किसके साथ बैठकर शराब का सेवन किया। सुरजीत हुड्डा पहले भी कहता रहा है कि परिवार को ही आपस में लड़वा देगा। आज वैसा ही हो रहा है। आज परिवार के लोग ही उनके दुश्मन बने हुए है। मध्य प्रदेश में कोठी पर कर रखा कब्जा
संगीता ने कहा कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश में कोठी पर कब्जा कर रखा है। जमीन पर 25-25 आदमी बैठा रखे है। वह किराए पर रहने को विवश है। सुसाइड नोट लिखने वाले इक्ट्ठे काम करते है। प्रदीप के जीजा भी साथ काम करते थे और साइन भी करते रहे। हो सकता है कि सुसाइड नोट भी उसने ही लिखा हो। एसपी ने आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। गोद में प्रदीप नारा को खिलाया
मृतक के ताऊ कुलदीप ने कहा कि देवेंद्र व महेंद्र का परिवार एक साथ काम कर रहे थे। उनका तीसरा पार्टर सुरजीत हुड्डा, मुकेश व मोनू भी रहे है, जिनके साथ 2023 में पार्टनरशिप तोड़ दी थी। प्रदीप नारा उनका भतीजा है, जिसे गोद भी खिलाया है। आज लालच में आकर उसकी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे है। देवेंद्र को 65 लाख देकर शुरू करवाया काम
कुलदीप ने कहा कि देवेंद्र नारा 50 लाख रुपए मांग रहा था, जिसे 65 लाख रुपए देकर काम शुरू करवाया था। लेकिन देवेंद्र ने किसी को आरटीआई की रिपोर्ट देकर सोशल मीडिया पर डलवा दी। अब वह 200 करोड़ का 6 प्रतिशत यानि 12 करोड़ रुपए मांग रहा है। देवेंद्र 32 करोड़ रुपए मांग रहा है, जो गलत है। 2016 में शुरू की कंपनी, उससे पहले के चेक
कुलदीप ने कहा कि उनकी कंपनी 2016 में शुरू हुई है, जबकि चेक 2013-14 के है। अगर इस मामले में वह दोषी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, एक षड़यंत्र के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश चल रही है। देवेंद्र नारा लालच में आकर 32 करोड़ रुपए मांग रहा है, जबकि उन्हें कोई पैसा नहीं देना। पुलिस मामले में कर रही जांच
एसपी ने पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि प्रदीप नारा सुसाइड केस में किसी को नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा। उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *