Headlines

मोबाइल टावर से RRU चुराने वाले दो अरेस्ट:पलवल में एवीटी स्टाफ ने बरामद किए, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त




पलवल जिले में हथीन एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ ने मोबाइल टावर से रिमोर्ट रेडियो यूनिट (आरआरयू) चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कौंडल गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ भूरा और भगत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार आरआरयू और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। एवीटी स्टाफ प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि ललपुरा कदीन गांव निवासी दुलीचंद ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। दुलीचंद आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि 23 जुलाई को मंडोरी गांव स्थित इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से चार आरआरयू चोरी हो गए थे। एवीटी स्टाफ के हवलदार को सौंपी गई जांच शिकायत के आधार पर हथीन थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच एवीटी स्टाफ के हवलदार रविंदर को सौंपी गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों मनीष कुमार उर्फ भूरा और भगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चारों आरआरयू और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। पुलिस टीम अब आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को हथीन थाना पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *