![]()
राजधानी रायपुर में एम्स अस्पताल के सामने एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला अफेयर से जुड़ा बताया जा रहा है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान टाटीबंध के उदया सोसायटी निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला आमानाका पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर महोबा बाजार के रहने वाले परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देख लिया। इस बात को लेकर परमप्रीत और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती भरत मंगनानी के साथ जाने लगी। इस बात से नाराज होकर परमप्रीत अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्त से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने भरत की कार में टक्कर मार दी। कार रुकने पर परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया और युवती को नीचे उतरने के लिए कहा। भरत ने कार आगे बढ़ा दी। कुछ दूर जाने के बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार से गिरकर युवक की मौत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परमप्रीत को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामला लव अफेयर से जुड़ा हो सकता है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। कार चला रहे भरत मंगनानी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
गर्लफ्रेंड को रोकने कार पर चढ़ा;गिरकर ब्वॉयफ्रेंड की मौत…VIDEO:प्रेमिका संग विवाद, बोनट पर चढ़ा तो दोस्त ने बढ़ाई कार,सिर में चोट से गई जान
