Headlines

रोहतास नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा:छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली, देशभक्ति नारे लगाएं




नगर पंचायत रोहतास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *