Headlines

छत्तीसगढ़ में आज शराब दुकानें रहेंगी बंद:स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे घोषित, अवैध बिक्री रोकने कलेक्टरों को निर्देश




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके चलते देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानों में शराब की बिक्री नहीं होगी। इसके अलावा पर्यटन बार, मद्य भंडारण भंडारागार और उनसे जुड़े अहातों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी कार्यालय से आदेश हुआ जारी आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को किसी भी अधिकृत शराब दुकान से मदिरा का विक्रय नहीं किया जाएगा। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुष्क दिवस (ड्राई डे) के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *