Headlines

राजनांदगांव में रेलवे अफसर के घर-ऑफिस पर CBI की रेड:ममता नगर स्थित आवास और भिलाई-3 के PP यार्ड में कार्रवाई, आधिकारिक बयान का इंतजार




केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को राजनांदगांव में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अनमोल उईके के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सीबीआई की टीम ने ममता नगर स्थित रेलवे अधिकारी के आवास पर दबिश देकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। अनमोल उईके रेलवे के भिलाई-चरोदा क्षेत्र में सीनियर डीएमई (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर) के पद पर तैनात हैं। छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम ने भिलाई-3 स्थित रेलवे के PP यार्ड में उनके कार्यालय की भी जांच की। यहां टीम ने संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला। अधिकारी के आवास पर जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। 2023 में भी हुई थी जांच रेलवे के PP यार्ड में सीबीआई की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2023 में भी भिलाई रेलवे के PP यार्ड में सीबीआई टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की थी। हालांकि, मौजूदा कार्रवाई को लेकर एजेंसी की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ED की कार्रवाई के एक दिन बाद CBI की दस्तक खास बात यह है कि सीबीआई की कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले ED की टीम ने भी राजनांदगांव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। लगातार दो केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सीबीआई के आधिकारिक बयान का इंतजार है। एजेंसी की ओर से जानकारी सामने आने के बाद कार्रवाई के कारण और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *