![]()
सीमावर्ती जिला पठानकोट में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह लमीनी स्थित मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव मंत्री लाल चंद कटारूचक शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण की रस्म अदा करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पठानकोट पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। मल्टीपल स्टेडियम लमीनी में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की सुरक्षा के लिए 550 पुलिसकर्मियों का कड़ा पहरा बैठाया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर यदि आप घर से निकल रहे हैं तो यातायात रूट प्लान देखकर ही निकलें, ताकि किसी तरह के जाम में न फंसना पड़े। समारोह स्थल और आसपास की सड़कों पर यातायात का भारी दबाव रहेगा, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। कैबिनेट मंत्री कटारूचक 8 बजकर 58 मिनट पर फहराएंगे तिरंगा स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा और मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी शो भी प्रस्तुत किया जाएगा। ट्रैफिक रूट प्लान: केवल खड्डी पुल से मिलेगी एंट्री, लमीनी मार्ग पूरी तरह ब्लॉक ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त के अनुसार, समारोह स्थल पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों के लिए यातायात एक तरफा रहेगा: एंट्री व वापसी का रास्ता: समारोह स्थल में प्रवेश केवल खड्डी पुल से होगा। लोग गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज की ओर से आ सकेंगे और इसी रास्ते से वापसी हो सकेगी। लमीनी मार्ग बंद: लमीनी की ओर से स्टेडियम को जाने वाली सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पार्किंग व्यवस्था: वाहनों की पार्किंग के लिए जीएनडीयू कॉलेज में स्थान चिन्हित किया गया है। पार्किंग के बाद लोगों को केवल पैदल ही स्टेडियम की तरफ जाने की अनुमति है। 100 मीटर दायरा नो-व्हीकल ज़ोन: स्टेडियम के पास पूरी 100 मीटर की दूरी तक ट्रैफिक रोक दिया जाएगा और वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। SOG, SSG कमांडो और एलएमजी से लैस QRT टीमें तैनात
एसएसपी दिलजिंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। कमांडो और क्यूआरटी: समारोह स्थल पर एसओजी स्पैशन ऑपरेशन गार्ड (SOG), एसएसजी कमांडो समेत करीब 550 पुलिसकर्मियों की कड़ी नजरबंदी रहेगी। इसके अलावा लाइट मशीन गन से लैस क्विक रिएक्शन टीम भी आयोजन स्थल पर तैनात की गईं हैं। बम निरोधक व डॉग स्क्वायड चेकिंग: समारोह की पूर्व संध्या पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने पूरे स्टेडियम ग्राउंड तथा पास लगते स्कूल के एक-एक कमरे की बारीकी से चेकिंग की। इंटर-स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकेबंदी: सरहदी जिला होने के कारण पठानकोट के सभी इंटर-स्टेट (हिमाचल व जम्मू-कश्मीर सीमा) और इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकों पर कड़ी नाकेबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
Source link
पठानकोट लमीनी स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री कटारुचक्क फहराएंगे तिरंगा:केवल खड्डी पुल से मिलेगी एंट्री, 100 मीटर दायरा नो-व्हीकल ज़ोन, SOG, SSG कमांडो और एलएमजी से लैस QRT टीमें तैनात
