![]()
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। इसे लेकर गांधी मैदान में पूरी तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री के झंडोत्तोलन के बाद परेड की सलामी लेंगे। गांधी मैदान में अलग-अलग कार्यक्रमों में भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकलेंगी। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा में भी झंडोत्तोलन किया जाएगा। राजद, भाजपा, कांग्रेस ऑफिस में भी तिरंगा फहराया जाएगा। नेताओं ने अपने-अपने दफ्तरों में फहराया तिरंगा ICCC कैमरा और ड्रोन से होगी निगरानी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही CCTV और ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरों के जरिए हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा गांधी मैदान में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। बारिश से निपटने के लिए तीन सुपर सकर मशीनें लगाई गांधी मैदान में 52 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। पहली पाली में 32 और दूसरी पाली में 20 सफाईकर्मी मौजूद रहेंगे। बारिश के दौरान गांधी मैदान में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए दो 10 एचपी पंप और तीन सुपर सकर मशीनें तैनात रहेंगी। मौर्या होटल के पास भी एक अतिरिक्त सुपर सकर मशीन रखी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पानी निकाला जा सके। मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्र में दो पालियों में फॉगिंग कराई गई है।
Source link
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा:विधानसभा-पार्टी ऑफिस में भी होगा झंडोत्तोलन, ICCC कैमरा और ड्रोन से होगी निगरानी
