Headlines

चंडीगढ़ के नक्शे पर बनाया कार्बूजिए का पोर्ट्रेट…




चंडीगढ़ | चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक प्लांड सिटी है। सेक्टर्स, सड़कों और ब्लॉक्स का खास पैटर्न फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने डिजाइन किया था। मंगलवार को उनकी जन्मतिथि पर आर्टिस्ट वरुण टंडन ने इसी पहचान को अपनी कला का आधार बनाते हुए उनका पोर्ट्रेट तैयार किया। उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए पारंपरिक स्केचिंग या शेडिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया। बल्कि चंडीगढ़ के नक्शे के ग्रिड को ही पोर्ट्रेट की लाइनों में बदला है। नक्शे की सीधी सड़कें, सेक्टरों की सीमाएं और शेप धीरे-धीरे मिलकर कार्बूजिए के चेहरे का स्ट्रक्चर तैयार करती हैं। दूर से देखने पर यह चंडीगढ़ का मैप नजर आता है, लेकिन गौर से देखने पर इन्हीं रेखाओं में कार्बूजिए का चेहरा दिखाई देता है। ए4 पेपर पर ब्लैक जेल पेन से बनाए इस पोर्ट्रेट को तैयार करने में करीब पांच घंटे लगे। इसमें किसी रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सिर्फ काली स्याही की बारीक और लगातार चलती लाइनों से चेहरे की पूरी आकृति बनाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *