Headlines

भाभी को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:हमीरपुर में इंकार करने पर धमकी देने का भी आरोप, मुकदमा दर्ज




हमीरपुर के मौदहा कोतवाली में एक विधवा महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने देवर से शादी करने की बात कही तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद उसके सगे देवर ब्रजकिशोर ने उसे शादी का भरोसा दिया और इसी बहाने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक, अब वह शादी के लिए कहती है तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात करने पर ब्रजकिशोर उसके साथ गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला तीन बच्चों की मां है और पति की मौत के बाद आरोपी देवर उसी घर में रहता है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश शुरू मौदहा कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर और प्रारंभिक जांच के आधार पर ब्रजकिशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस की विवेचना के बाद ही होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *