![]()
80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पंचकूला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पंचकूला डीसी सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह भी मौजूद रहीं। निर्धारित समय पर बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी आयोजन स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने पहले ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसीपी विक्रम नेहरा की अगुवाई में हरियाणा महिला पुलिस, हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, एनसीसी सीनियर-जूनियर डिविजन सेक्टर-1, एनसीसी सीनियर-जूनियर विंग सेक्टर-14 सहित सेंट सोल्जर और सतलुज स्कूल की टुकड़ियां मार्च पास्ट किया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26, चमन लाल डीएवी विद्यालय सेक्टर-11, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, लिटल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थी पीटी शो, जबकि सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए के विद्यार्थी डंबल शो प्रस्तुत किया। मधु नृत्य योग संस्था और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की छात्राएं योग प्रदर्शन किया।।
Source link
पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी ने फहराया तिरंगा:पुलिस-एनसीसी की टुकड़ियाों का मार्च पास्ट; स्टूडेंट्स ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
