Headlines

राहुल गांधी की हिरासत का शाजापुर में विरोध:कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका




दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात प्रदर्शन किया। रात करीब 9 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और धरने पर बैठकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला जलाने के बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाई। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया। जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की एनआईए (NIA) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *