Headlines

भिलाई के बैंक में निकला 4 फीट का अजगर VIDEO:लंच के समय कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक पैनल में दिखा; रेस्क्यू होने तक ठप रहा बैंक का काम, शिवनाथ नदी किनारे छोड़ा गया




भिलाई के सिविक सेंटर स्थित यूनियन बैंक में करीब 4 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे बैंक के इलेक्ट्रिक पैनल के अंदर अजगर सांप दिखाई देने से हडकंप मंच गया। कर्मचारी लंच की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी कर्मचारी का ध्यान इलेक्ट्रिक पैनल की तरफ गया। पैनल के अंदर से अजगर की पूंछ बाहर लटकती दिखाई दी। इसे देखते ही बैंक में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बैंक में निकले अजगर का वीडियो अब वायरल हो रहा है। अजगर दिखाई देने के बाद बैंक का काम रोक दिया गया। बैंक में लेन-देन और दूसरे कामों के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बैंक का काम शुरू नहीं हो सका। कर्मचारियों ने तुरंत भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के इलेक्ट्रिकल विभाग के हेड ऑफिस में फोन कर इसकी जानकारी दी। बिजली की सप्लाई बंद कर किया रेस्क्यू
सूचना मिलने के बाद इलेक्ट्रिकल विभाग से कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अजगर इलेक्ट्रिक पैनल के अंदर था, इसलिए सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने सावधानी से अजगर को पैनल से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अजगर करीब 4 फीट लंबा था। अजगर जहरीला सांप नहीं होता है, लेकिन उसके अचानक इलेक्ट्रिक पैनल के अंदर मिलने से बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में डर का माहौल बन गया था। बिजली का पैनल होने के कारण रेस्क्यू के दौरान भी खास सावधानी बरती गई, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। शिवनाथ नदी के किनारे जंगल में छोड़ा गया
अजगर के बाहर निकलने के बाद बैंक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद इलेक्ट्रिक पैनल की जांच की गई और स्थिति सामान्य होने पर बैंक का काम दोबारा शुरू किया गया। घटना के दौरान बैंक में पहुंचे कई ग्राहक अपने काम के लिए इंतजार करते रहे। अजगर का रेस्क्यू कर उसे शिवनाथ नदी से लगे जंगल में छोड़ा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *