![]()
मानसा के नेहरू मेमोरियल बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। अपने संबोधन में डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण ही देश आज आजाद है। उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के योगदान की भी सराहना की और उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार हुए सम्मानित समारोह में पंजाब पुलिस की टुकड़ियों, महिला पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया, जबकि विभिन्न विभागों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की विकास योजनाओं, मोहल्ला क्लीनिक, सड़क निर्माण, सीवरेज सुधार और युवाओं को खेलों व नशामुक्ति अभियान से जोड़ने के प्रयासों की भी जानकारी दी।
Source link
मानसा में डीसी नवजोत कौर ने फहराया तिरंगा:स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मानित; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
