![]()
धमतरी नगर निगम में कचरा प्रबंधन को लेकर विवाद सामने आया है। बांसपारा वार्ड की भाजपा पार्षद नम्रता पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वार्ड से कचरा नहीं उठाए जाने पर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में पार्षद नम्रता पवार नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि यदि उनके वार्ड से कचरा नहीं उठाया जाता, तो उसे नगर निगम आयुक्त के घर ले जाकर डाल दिया जाए। उनका आरोप है कि कई दिनों से वार्ड में कचरा जमा था, जिससे बदबू और गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया था। जेसीबी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी पार्षद ने बताया कि कचरा हटाने के लिए नगर निगम से लगातार जेसीबी की मांग की जा रही थी, लेकिन समय पर मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई। लगातार बारिश के कारण कचरे के साथ सड़क पर कीचड़ और बदबू फैल गई, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। 4-5 वार्डों का कचरा हमारे वार्ड में डंप होता है नम्रता पवार का कहना है कि बांसपारा वार्ड में आसपास के 4 से 5 वार्डों का कचरा डंप किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सभापति को भी फोन पर जानकारी दी गई थी, लेकिन समय पर समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अब उनके वार्ड में दोबारा कचरा डंप नहीं होने दिया जाएगा। स्वास्थ्य सभापति ने दी सफाई नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभापति नीलेश लूनिया ने कहा कि पार्षद का फोन मिलने के बाद तत्काल जेसीबी भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि निगम की जेसीबी खराब होने के कारण उसे निजी खर्च पर ठीक कराया गया और फिर कचरा उठाने के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने वार्ड की समस्या को लेकर आवाज उठा रही हैं और जनता की समस्याएं उठाना उनका अधिकार है।
Source link
वार्ड से कचरा नहीं उठने पर भड़कीं पार्षद, VIDEO:धमतरी में गंदगी और बदबू को लेकर लगाई फटकार, बोलीं- आयुक्त के घर डाल दो कचरा
