Headlines

जींद के अलेवा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती लापता:परिजनों ने युवक और उसके परिवार पर भगाने का आरोप लगाया




जींद जिले के अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के परिजनों ने एक युवक और उसके परिवार पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी सुबह अचानक घर से गायब मिली। परिजनों ने जब देखा तो युवती घर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने सभी नाते-रिश्तेदारों और परिचितों के यहां संपर्क कर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता ने युवक पर लगाया आरोप पिता ने एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस पूरे मामले में युवक के परिजनों की भी मिलीभगत है। परिजनों ने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है और जल्द से जल्द उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले की स्पेशल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है और संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *