Headlines

करनाल में दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा:डेरे पर बंधक बनाकर किया हमला, एक का हाथ टूटा, आंखों की रोशनी जाने की आशंका




करनाल जिले में घरौंडा थाना क्षेत्र के बलहेड़ा में काम के लिए यमुना नदी की ओर जा रहे 2 युवकों का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा और जबरन अपने डेरे पर ले जाकर बंधक बना लिया। बेहोश होने के बाद दोनों को घर के बाहर छोड़कर आरोपी चले गए। गंभीर हालत में एक युवक को घरौंडा के सरकारी अस्पताल से करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया गया। शिकायत पर पुलिस ने 8-9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। काम के लिए जा रहे थे यमुना नदी की ओर गांव बलहेड़ा निवासी आरिफ ने थाना घरौंडा में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उसका बड़ा भाई अफसर और उसका दोस्त मेहबुब काम करने के लिए गांव से यमुना नदी के पास जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में याकुब, जुलफान, तोषिक, जुलफान, सदाम, नाजिम, और उसमान समेत 6-7 अन्य लोगों ने दोनों का रास्ता रोक लिया। लाठी-डंडों से पीटने का आरोप आरिफ के अनुसार, आरोपियों ने अफसर और मेहबुब के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों को पीटते हुए जबरन अपने डेरे पर ले जाया गया और वहां भी मारपीट जारी रखी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मारपीट के दौरान दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें घर के बाहर छोड़कर चले गए। अफसर को अस्पताल से करनाल रेफर किया आरिफ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंचा तो उसके भाई अफसर के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। वह उसे इलाज के लिए घरौंडा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। चोटें अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने अफसर को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि मारपीट में अफसर का एक हाथ टूट गया है। सिर पर गंभीर चोटों के कारण उसकी आंखों की रोशनी जाने की आशंका भी जताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *