Headlines

खरगोन में घर के फर्श से निकल रहा पानी:5 दिन से घर में भरा पानी, फर्श के नीचे से आ रहा; पंप से दिनभर पानी निकाल रहा परिवार




खरगोन के जैतापुर स्थित वार्ड-7 के माता चौक में एक परिवार पांच दिनों से घर में भरे पानी की समस्या से परेशान है। परिवार के मुताबिक, पानी बारिश या नाले से नहीं, बल्कि फर्श के नीचे से निकलकर घर में भर रहा है। तीन कमरों के मकान में छह सदस्य रहते हैं। बेडरूम से लेकर किचन तक पानी भरा है। मंजुलाबाई बिल्लौरे ने बताया कि उन्होंने यह मकान करीब 15 साल पहले खरीदा था। फर्श के नीचे से पानी आने की समस्या पहली बार पांच दिन पहले शुरू हुई। पहले दिन परिवार ने बाल्टियों से पानी बाहर निकाला। अब पंप की मदद से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फर्श के नीचे से पानी कहां से आ रहा है। पानी भरे रहने के कारण खाना बनाने और सोने में परेशानी हो रही है। परिवार के मुताबिक, घर में पानी के बीच रहने से बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। तस्वीरें देखें… जल आवर्धन योजना की लाइनें जांचीं परिवार ने समस्या की जानकारी स्थानीय पार्षद को दी। पार्षद प्रतिनिधि कान्हा माली ने इंजीनियर को बुलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जल आवर्धन योजना के इंजीनियरों ने पानी की लाइनें जांचीं, लेकिन पानी आने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। CM हेल्पलाइन में शिकायत समस्या का समाधान नहीं होने पर परिवार ने शनिवार को CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि जब तक पानी आने का कारण पता नहीं चलता और समस्या दूर नहीं होती, तब तक घर में रहना मुश्किल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *