Headlines

हांसी में ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत:गाड़ी को बैक कर रहा था ड्राइवर, 2 बेटियों का पिता था




हांसी जिले में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंवारी गांव निवासी रणधीर (40) के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक लोडिंग ट्रक को पीछे करते समय ड्राइवर की लापरवाही के कारण रणधीर उसकी चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, रणधीर शुक्रवार शाम करीब 9 बजे सड़क की तरफ घूमने गया था। गांव की ओर लौटते समय वह पेशाब करने के लिए सड़क किनारे रुका था। इसी दौरान एक लोडिंग ट्रक पीछे किया जा रहा था। ड्राइवर ने पीछे मौजूद रणधीर पर ध्यान नहीं दिया, जिससे वह ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2 बेटियों का पिता था मृतक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में रखवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रणधीर अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 8 वर्ष और 6 वर्ष की दो बेटियां हैं। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने रणधीर की बेटियों के भविष्य को देखते हुए सरकार और प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *