![]()
इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार शाम को लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिमाचल हाईकोर्ट चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान हाईकोर्ट के दूसरे जस्टिस, एडवोकेट जनरल अनूप कुमार रतन, विधायक बलबीर सिंह वर्मा, सैन्य अधिकारी, विभिन्न बोर्ड निगम के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन सहित नगर निगम शिमला के मेयर सुरेन्द्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी, शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पूर्व सैनिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। एट होम कार्यक्रम के PHOTOS..
Source link
राज्यपाल ने ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित किया:चीफ जस्टिस समेत मंत्री-विधायक शामिल हुए; नेता प्रतिपक्ष और अधिकारी भी मौजूद रहे
