Headlines

Jodhpur Bhaskar Samadhan: Sanitation Officer Ravi Becomes Public Star


जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ का असर नजर आ रहा है। शहर में आज दो अलग–अलग वार्डों में कचरे से जुड़ी समस्या का समाधान हो गया है। परेशानी से छुटकारा मिलने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली। जोधपुर वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने खुले में छोड़ी गई गायों की

.

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों की परेशानी दूर हुई…

सफाईकर्मी नहीं आए, शिकायतकर्ता ने ही करवाई सफाई

जोधपुर के हरिपुरा व्यास कॉलोनी से फिजिकल रोड पर बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास गंदगी और कचरा होने की समस्या जितेन्द्र ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इस रोड पर खुले में लोग कचरा डाल रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर होने के कारण सफाई कर्मचारी भी बाहर सड़क पर से ही कचरा उठा ले जाते हैं। नियमित आते भी नहीं हैं न ही रोज कचरा ही उठता है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने तो समय रहते साफ–सफाई नहीं करवाई। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर ही सफाई करवा समाधान कर दिया है।

शिकायत के बावजूद निगम के कर्मचारी सफाई नहीं करते।

शिकायत के बावजूद निगम के कर्मचारी सफाई नहीं करते।

वार्ड सफाई प्रभारी रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’

जोधपुर के सूर सागर रोड, यूआईटी कॉलोनी, प्रताप नगर से यश भाटी ने अवैध डेयरी संचालकों और उनके पशुओं के खिलाफ शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि डेयरी मालिक दूध निकालने के बाद अपने पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं। ये पशु गलियों में वाहनों के एक्सीडेंट, लोगों को मारने और गंदगी फैलाने का कारण बनते हैं। आसपास के दुकानदार और रहवासी दो साल से परेशान हैं। निगम को कितनी बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने अवैध डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करने, पशु मालिकों की समझाइश करने के लिए निगम को लिखित में शिकायत दी हैं।

पशुओं से फैली गंदगी की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया है।

पशुओं से फैली गंदगी की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया है।

अब लोगों को नगर निगम के एक्शन का इंतजार है।

अब लोगों को नगर निगम के एक्शन का इंतजार है।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…

सालों से अधूरा पड़ा पानी की टंकी काम काम

जोधपुर वैष्णव नगर-बी से अर्पित शर्मा ने सालों से क्षेत्र में अधूरी पड़ी पानी की टंकी का मुद्दा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मंशापूर्ण महादेव मंदिर के पास बन रही पानी की इस टंकी का काम वर्षों से अधूरा पड़ा है। ये हाल तो तब है जब जोधपुर से सरकार में इतने विधायक, सांसद और सरकार में मंत्री हैं। टंकी का काम पूरा हो तो इलाके के लोगों को भी पीने के पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लेकिन कोई हमारा दर्द नहीं समझता।

अर्पित कहते हैं क उम्मीदों को ऐसे टूटते देख आंख में आंसू आ जाते हैं।

अर्पित कहते हैं क उम्मीदों को ऐसे टूटते देख आंख में आंसू आ जाते हैं।

डस्टबिन नहीं, खुले में डालते कचरा, बीमार हो रहीं गाय

जोधपुर के रामकृपा नगर, कबीर नगर से गोविंद ने खुले में कचरा डालने, नियमित कचरा न उठाने और बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि गुरों का तालाब के पास नगर निगम की ओर से कचरा पात्रों की व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थानीय लोग खुले में ही कचरा डाल रहे हैं। बेसहारा गायें और अन्य जानवर दिनभर यहां जमावड़ा लगाए गंदगी खाते हैं। इससे वे न केवल बीमार पड़ रहे हैं बल्कि नियमित कचरा न उठने से बदबू से भी लोग परेशान हो रहे हैं।

गाय गंदगी कचरा खाकर बीमार पड़ रही हैं।

गाय गंदगी कचरा खाकर बीमार पड़ रही हैं।

सफाई के बाद कर्मचारी गली में ही डाल रहे कचरा

जोधपुर के स्टेशन रोड, रावतों का बास से अशोक करवानी ने निगम के ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों की समस्या भेजी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ठेकेदार के कर्मचारी कॉलोनी में सफाई करने के बाद कचरा उनकी गली के कोने पर डाल रहे हैं। कई बार उन्हें मना कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे पूरी गली और घर में बदबू से लोग परेशान हैं। इस समस्या का समाधान करें क्योंकि इससे बहुत असुविधा हो रही है।

बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार के लोग कचरा गली में ही डंप कर रहे हैं।

बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार के लोग कचरा गली में ही डंप कर रहे हैं।

लंबे समय से रोड लाइट बंद, अंधेरे से हादसे का डर

जोधपुर के उचियाड़ा से मदन सिंह ने कॉलोनी में स्ट्रीट रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि अग्रवाल बगीची, फिफ्थ रोड सर्किल पर रोड लाइट काफी समय से बंद है। इससे पूरे इलाके में घुप अंधेरा रहता है जिससे देर रात आने–जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। व्यस्त रोड होने की वजह से अक्सर यहां हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। निगम या जो भी संबंधित विभाग हैं, वो इसे जल्द ठीक कर लोगों की राह आसान और सफर सुगम बनाएं।

गली में अंधेरा रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गली में अंधेरा रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’

2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’

3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने

4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान

5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज

6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार

7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’

8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’

9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी

10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *