उज्जैन43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार, 15 अगस्त को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देशभर से उज्जैन पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। स्वतंत्रता दिवस और सावन के धार्मिक माहौल के बीच मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, 15 अगस्त को कुल 6,57,218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के प्रसाद के रूप में बड़ी मात्रा में लड्डू भी खरीदे। एक दिन में 122.165 क्विंटल यानी 12,216.5 किलो से अधिक लड्डुओं की बिक्री हुई। इससे मंदिर प्रबंध समिति को 54 लाख 69 हजार 800 रुपए की आय हुई।

15 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
टिकट से एक दिन में 1.07 करोड़ रुपए की आय
महाकाल मंदिर में ऑनलाइन और काउंटर टिकट से भी समिति को बड़ी राशि प्राप्त हुई। ऑनलाइन टिकट के जरिए 27,953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई। वहीं, काउंटर टिकट के माध्यम से 15,200 श्रद्धालुओं से 38 लाख रुपए मिले।
इस तरह ऑनलाइन और काउंटर टिकट से मंदिर प्रबंध समिति को एक दिन में कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई।

मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहा फोकस
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।

6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
यह खबर भी पढे़ं…
नागपंचमी पर साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन में 17 अगस्त को आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी, एक ही दिन पड़ने से श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 17 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक 24 घंटे के लिए खोले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

