Headlines

ITBP DIG Parminder Singh Funeral Today



डीआईजी परमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर।

इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमिंदर सिंह (54) का कल सहारनपुर के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुर्घटना में उनकी कार के ड्राइवर रवि शंकर की भी मौके पर ही मौत हो गई। परमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1:30 बजे श्री आनंदपुर

.

जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह मसूरी में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कार से अंबाला लौट रहे थे। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरसावा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

श्रीनगर में तैनात थे परमिंदर सिंह

परमिंदर सिंह वर्तमान में ITBP में डीआईजी के पद पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह मूल रूप से श्री आनंदपुर साहिब के ब्लॉक नूरपुर बेदी के गांव चनोली के निवासी थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके पारिवारिक विवरण के अनुसार, परमिंदर सिंह के एक भाई एनएफएल से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनसे छोटे भाई बीएसएफ में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। उनके चौथे भाई स्कूल लेक्चरर हैं। परमिंदर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *