Headlines

राकेश को सूरत में शारीरिक शक्ति प्रदर्शन के लिए सम्मान:दांतों से खेंच देते हैं बड़े-बड़े वाहन, गुजरात के वित्त मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र




नवलगढ़ तहसील के झाझड़ गांव निवासी और स्टंट परफॉर्मर राकेश सैनी (अक्की) को सूरत में सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उन्होंने अपनी शारीरिक शक्ति और अलग-अलग स्टंट्स के प्रदर्शन के लिए पहचान बनाई है। गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई मोहनलाल देसाई ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सूरत के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तेजस परमार, पुलिस कमिश्नर वाबांग जमीर और इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के चीफ एडिटर जयेश भट्टा एवं महिमा भी मौजूद रहे। ‘आयरन टीथ मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से पहचान राकेश सैनी को पूरे देश में “आयरन टीथ मैन ऑफ इंडिया” (भारत के लोहे के दांतों वाले इंसान) के नाम से जाना जाता है। वे अपने अनोखे और साहसिक शक्ति प्रदर्शन यानी स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। राकेश सैनी अपने दांतों की मदद से भारी-भरकम गाड़ियों और वाहनों को खींचने का स्टंट करते हैं। गले पर रॉड रखकर वाहनों को धकेलते हैं वे गले पर मजबूत रॉड यानी छड़ रखकर भारी वाहनों को पुश करने का स्टंट भी करते हैं। राकेश सैनी केवल एक उंगली के सहारे भारी गाड़ियों को खींचने का प्रदर्शन करते हैं। वे कई तरह के कठिन और जटिल बैलेंसिंग कारनामे भी करते हैं। सूरत में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान सूरत में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई मोहनलाल देसाई ने राकेश सैनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर सूरत के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तेजस परमार, पुलिस कमिश्नर वाबांग जमीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के चीफ एडिटर जयेश भट्टा एवं महिमा ने भी शिरकत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *