![]()
राजधानी रायपुर के नया रायपुर स्थित सेंध लेक के पास स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं का खतरनाक स्टंट पुलिस की नजर में आ गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं, 59 वाहनों का ई-चालान भी किया गया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि छुट्टियों और विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में युवक सेंध लेक के आसपास एकत्र होकर बाइक से स्टंट करते हैं। इसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 15 अगस्त को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच की अभियान के दौरान पुलिस ने सेंध लेक और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई युवक तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाते हुए मिले, जबकि कुछ युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते पाए गए। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 59 वाहनों का ई-चालान जारी किया। इसके अलावा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों को भी गंभीरता से लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी। अधिकारियों ने अभिभावकों से कहा कि कम उम्र के बच्चों को वाहन सौंपना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे उनकी और दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट नहीं करने की हिदायत दी पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठाने और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट नहीं करने की हिदायत दी। मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव ने बताया, कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाने के मूड में है।
Source link
नया रायपुर में स्टंट…3 दर्जन गाड़ियां पुलिस ने की जब्त:59 गाड़ियों का किया गया ई-चालन, अफसरों ने नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाया थाना
