Headlines

लखीसराय में अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश




लखीसराय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के बाद शहर के केआरके मैदान में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी की स्मृतियां और उनके विचार सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। देशभक्त राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उन्होंने आगे कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। उनका सुशासन, राष्ट्रहित और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी अनुकरणीय है। उनके आदर्श और विचार आने वाले समय में भी समाज एवं देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *