![]()
नरसिंहपुर जिले के बोहानी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण तिवारी पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न संगठनों ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया। ग्रामवासियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, जिला कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रवादी किसान आर्मी की ओर से यह ज्ञापन सिहोरा चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को दिया गया। संगठनों ने मामले की शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो प्राचार्य के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग ज्ञापन में विद्यालय की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी कुछ आरोप लगाए गए हैं। इसमें बाहरी लोगों के देर रात विद्यालय परिसर में आने-जाने और कुछ लोगों के नशे की हालत में परिसर में पहुंचने का दावा किया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि इस अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य ने कहा- पुलिस कर रही जांच विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्राचार्य डॉ. अरुण तिवारी पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. अरुण तिवारी को मामले के संबंध में भोपाल बुलाया है।
Source link
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप:संगठनों ने दिया ज्ञापन; 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
