Headlines

हसनपुर गांव में बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत:पशुपालक परिवार को हुआ बड़ा आर्थिक नुकसान, प्रशासन से मांगी मदद




करौली के करणपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत महाराजपुरा के हसनपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक पशुपालक अपनी बकरियां खेत में चरा रहा था। इस हादसे से पीड़ित परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसने प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता की मांग की है। हसनपुर निवासी पशुपालक भरतू गुर्जर शनिवार शाम अपनी 22 बकरियों को खेत में चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से 11 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में शेष बकरियां सुरक्षित बताई गई हैं। परिवार को भारी आर्थिक नुकसान
पीड़ित भरतू गुर्जर ने बताया कि बकरी पालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। एक साथ 11 बकरियों की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है, जिससे उनकी दैनिक आजीविका प्रभावित होने की आशंका है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इस घटना का सर्वे कराकर मृत बकरियों का आकलन करने और सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *