![]()
समाजवादी पार्टी ने रविवार को बहराइच जिले में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर जिला कार्यालय सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठियों में उनके शौर्य, बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया। जिला पार्टी कार्यालय में वक्ताओं ने कहा कि अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके जीवन को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया गया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अवंती बाई लोधी के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के शिवपुर (ललई पुरवा) स्थित आवास पर भी जयंती का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल लोधी, विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या सोनी, लल्लन लोधी, कुलेराज लोधी, गिरधारी लाल लोधी, राम प्रसाद लोधी, दिनेश लोधी, जिलाजीत सिंह, सहजराम, समयदीन यादव, कमलेश लोधी, जगप्रसाद शुक्ला, बाउर नेता, मनोज यादव, तारिक अंसारी, धर्मेंद्र यादव, बुद्धई लोधी, त्रिलोकी नाथ लोधी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जिला कार्यालय पर हुई संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, सपा नेता अवधेश वर्मा, सदर विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव, धनीराम यादव, हर्षित त्रिपाठी, शैलेन्द्र यादव समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी के संघर्षमय जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
Source link
सपा ने वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती मनाई:पीडीए जनसंवाद में सामाजिक एकता और संगठन मजबूती पर जोर
