![]()
कुरुक्षेत्र के शाहबाद में बारिश से बचने के लिए रुके एक राहगीर को दो युवकों ने बातचीत में उलझाया और मौका पाकर धक्का देकर उसकी जेब से 14 हजार 500 रुपये छीन लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर थाना शाहबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से छीनी गई रकम में से 500 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी, शाहबाद निवासी साहिल के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश किया गया। दोस्त के साथ बहन से मिलने जा रहा था रोहटी निवासी अमन ने थाना शाहबाद में शिकायत दी थी कि 14 अगस्त को वह अपने दोस्त गगन बत्रा निवासी झांसा के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के पास अधोया बराड़ा जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे बराड़ा रोड शाहबाद पर पहुंचे तो तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों डेहा कॉलोनी के पास एक पीर की जगह पर रुक गए। इसी दौरान दो युवक पैदल उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। उसके पास रखे रुपये बारिश से भीग न जाएं, इसलिए वह उन्हें सुरक्षित तरीके से अपनी जेब में रखने लगा। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उसे धक्का मार दिया और उसके पास से 14 हजार 500 रुपये छीनकर मौके से भाग गए। आरोपी से 500 रुपए बरामद किए अमन की शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल निवासी डेहा कॉलोनी, शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से छीनी गई रकम में से 500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Source link
कुरुक्षेत्र: बारिश से बचने रुके राहगीर को बातों में उलझाया:धक्का देकर साढ़े 14 जार रुपये छीने; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
