Headlines

Rajasthan Royals Yashasvi Jaiswal Trade Rumors


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स IPL 2027 से पहले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या के साथ उनका ट्रेड हो सकता है।

खबर है कि राजस्थान का मैनेजमेंट जायसवाल के रवैये से खुश नहीं हैकइेस की मुख्य वजह रियान पराग को उनसे पहले कप्तानी सौंपना है। हालांकि फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

IPL 2026 में जायसवाल का हाईएस्ट स्कोर 77 रन रहा। जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

IPL 2026 में जायसवाल का हाईएस्ट स्कोर 77 रन रहा। जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को ऑप्शन दिया

जायसवाल ने IPL 2026 के 16 मैचों में 427 रन बनाए थे। उन्होंने 30.50 के एवरेज और 152.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वे सीजन में सिर्फ 3 फिफ्टी लगा सके।

हालांकि पूरे सीजन में उनके ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी स्पॉटलाइट में रहे। वैभव ने 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने ऑरेंज कैप, सुपर सिक्सेस और सुपर स्ट्राइकर का खिताब जीता।

राजस्थान को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरुरत

राजस्थान रॉयल्स को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरुरत है। पिछले साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड में संजू सैमसन के बदले सैम करन और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया था। हालांकि करन चोट की वजह से सीजन का एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे।

हार्दिक के ट्रेड की खबरें पहले भी आ चुकीं

पिछले कई महीनों से मुंबई इंडियंस पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरें आ रही हैं। इससे पहले उनके चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की खबरें थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई IPL फ्रेंचाइजी उन्हें लेना चाहती हैं। अगले हफ्ते होने वाली बैठक के बाद ही हार्दिक के भविष्य की तस्वीर साफ होगी।

मुंबई का पिछले 3 सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा

मुंबई इंडियंस का पिछले 3 सीजन में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2025 में 5 बार की चैंपियन टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। 2026 में एक बार फिर टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *