![]()
सरगुजा भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगा अंबिकापुर में मशाल रैली निकाली और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया और वंदे मातरम् का गान किया। कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस में भी ज्यादातर लोग वंदे मातरम् का सम्मान करते हैं। उनका नेतृत्व विदेशी है, उनका भाव वंदे मातरम का सम्मान भाव नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि कांग्रेस के विरासत और खून में वंदे मातरम है। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय में कथित रूप से वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगा भाजपा कार्यालय से मशाल रैली निकाली। रैली शिशुमंदिर के बगल से होते हुए देव होटल, देवीगंज रोड, कलेक्टोरेट चौक से कांग्रेस कार्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यालय के घेराव की सूचना पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के सामने रोड पर बेरिकेडिंग कर दी थी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात थे। जमकर नारेबाजी, भाजपाईयों ने गाया वंदे मातरम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से रोक दिया। कांग्रेस कार्यालय में भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही वंदे मातरम का गान किया। प्रदर्शन के दौरान विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि उन्हें चार बजे कांग्रेस कार्यालय के घेराव की सूचना थी तो भाजपाइयों के लिए गर्म जलेबी और ठंडा पानी मंगाया था। वे पौने 7 बजे पहुंचे तो जलेबी ठंडी हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-विदेशी नेतृत्व में वंदे मातरम का सम्मान नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में जिस प्रकार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे जी के द्वारा जो असहजता दिखाई गई, उसके कारण जो राष्ट्रगीत का अपमान हुआ, उसे लेकर हमारा विरोध है और हमने कांग्रेस कार्यालय में जाकर उनका घेराव कर वंदे मातरम गीत सुनाया। सिसोदिया ने कहा कि हम जानते हैं कि उनका भी वंदे मातरम के प्रति भक्ति भाव है, लेकिन उनका नेतृत्व विदेशी है। उनके मन में जो भाव है, भारत के प्रति और वंदे मातरम के प्रति नहीं है, जिसके कारण यह स्थिति बनीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-हमारे विरासत में वंदे मातरम मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को राष्ट्रगान से क्या मतलब है, उनके विरासत में राष्ट्रगान वंदे मातरम है क्या? कांग्रेस के विरासत और खून में वंदे मातरम है। पाठक ने कहा कि अंग्रेजों ने उस समय इसे सनातनी बताकर हिंदु-मुस्लिम में दूरी बढ़ाने की कोशिश की। आज वहीं कोशिश भाजपा एवं उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
Source link
सरगुजा में भाजपा ने निकाली मशाल रैली,कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे:वंदे मातरम् के अपमान का लगाया आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-कांग्रेस के विरासत में राष्ट्रगीत
