Headlines

सिरसा में नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी काबू:बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पूछताछ कर रही पुलिस




सिरसा जिले में ओढ़ा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डबवाली एसपी जसलीन कौर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के परिजनों ने 5 अगस्त 2026 को ओढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी सहायता की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अभिभावकों से अपील डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा, उनकी ऑनलाइन गतिविधियों और सामाजिक संपर्कों पर सतर्कता से निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *