Headlines

वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मशाल जुलूस:मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजयुमो ने किया राष्ट्रगीत का गायन, नारेबाजी की




मनेंद्रगढ़ में ‘वंदे मातरम्’ के कथित सार्वजनिक अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के निर्देश पर आयोजित यह प्रदर्शन दीनदयाल चौक से शुरू होकर कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने पहुंचा। जुलूस के कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने पहुंचने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यालय के सामने किया राष्ट्रगीत का गायन भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र से जुड़े प्रतीकों और गीतों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्रसम्मान के मुद्दे पर आगे भी प्रदर्शन की चेतावनी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन राष्ट्रगीत और राष्ट्रसम्मान के पक्ष में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्रसम्मान से जुड़े विषयों पर अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयुमो ने भविष्य में भी ऐसे मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की बात कही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *