मेयर बोले-मोहाली RMC पॉइंट पर नहीं जमा होने देंगे कूड़ा:पार्षद के साथ किया दौरा; अफसरों से सफाई व्यवस्था की ली जानकारी




मोहाली के फेज-3ए स्थित वार्ड नंबर-6 के RMC पॉइंट पर लगातार कूड़ा जमा होने की समस्या को लेकर नगर निगम अब सक्रिय हुआ है। मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह ने पार्षद सन्नी सिंह अहलूवालिया के साथ मौके का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और प्रतिनिधियों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और भरोसा दिया कि भविष्य में इस जगह पर कूड़े का ढेर नहीं लगने दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि वार्ड-6 को साफ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं का लगातार समाधान करने के लिए काम करने की बात कही। RMC पॉइंट पर क्यों पहुंचना पड़ा? फेज-3ए का RMC पॉइंट मोहाली की कचरा प्रबंधन व्यवस्था का हिस्सा है। यहां घरों और आसपास के इलाकों से इकट्ठा कचरा लाकर उसकी छंटाई और प्रोसेसिंग की व्यवस्था की जाती है। लेकिन जब कूड़ा समय पर उठाया नहीं जाता तो RMC पॉइंट के आसपास गंदगी फैलने लगती है और लोगों को बदबू, मच्छरों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहले भी RMC पॉइंट बने हैं विवाद की वजह मोहाली में RMC पॉइंट्स पर कूड़ा जमा होने का मुद्दा नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में शहर के अलग-अलग RMC पॉइंट्स पर कचरा जमा होने और उसके आसपास रहने वाले लोगों की शिकायतें सामने आती रही हैं। फेज-3ए RMC पॉइंट पहले से ही गीले कचरे को प्रोसेस कर कंपोस्ट में बदलने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। 2025 में मोहाली के मुख्य डंपिंग ग्राउंड के बंद होने के बाद RMC पॉइंट्स पर कचरे का दबाव और बढ़ गया था। उस समय नगर निगम को रोजाना करीब 100 से 150 टन कचरे के प्रबंधन की चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। शहर में 14 RMC पॉइंट, CCTV लगाने की योजना मोहाली में करीब 14 RMC पॉइंट हैं। जून 2026 में नगर निगम ने सभी RMC सेंटरों को कवर करने और वहां 24 घंटे CCTV निगरानी की योजना बनाई थी, ताकि लोग RMC पॉइंट के बाहर सड़क पर कूड़ा न फेंक सकें। इसके लिए फेज-7 में बने कंट्रोल रूम से कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम ने कचरा प्रबंधन के लिए फेज-5 शाहीमाजरा और जगतपुरा में प्रोसेसिंग यूनिट्स भी स्थापित की हैं। इसके अलावा फेज-3ए RMC पॉइंट पर गीले कचरे को प्रोसेस करने की व्यवस्था की गई थी। पार्षद बोले- वार्ड को साफ रखना प्राथमिकता वार्ड-6 के पार्षद सन्नी सिंह अहलूवालिया ने कहा कि वार्ड की सफाई और सुंदरता को लेकर लगातार काम किया जाएगा। RMC पॉइंट पर कूड़ा जमा न हो और लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए नगर निगम के स्तर पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *