Headlines

वंदे मातरम् के अपमान पर भड़की पठानकोट भाजपा:कांग्रेस कार्यालय के सामने सोनिया गांधी का पुतला फूंका; रोष रैली निकाल की नारेबाजी




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के कथित अपमान और इसे बीच में बंद कराने के प्रयास के विरोध में रविवार को पठानकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीक्षित ठाकुर के नेतृत्व और पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल की विशेष मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। उग्र कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने 15 अगस्त के दिन देश के सम्मान को पहुंचाई ठेस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जिससे 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 15 अगस्त की घटना का विरोध: भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रगान की केवल एक पंक्ति के बाद ही इसे बीच में ही बंद कराने की कोशिश की गई, जो राष्ट्रगान और देश का घोर अपमान है। राजनीतिक मतभेद अलग, देश सर्वोपरि: नेताओं ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगान के सम्मान से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेताओं के मुख्य वक्तव्य राजकुमार गुप्ता (वरिष्ठ भाजपा नेता):”15 अगस्त वाले दिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे जी ने कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रगान को बीच में ही बंद करवाकर इसका अनादर किया है। देश के संसद द्वारा पास किए गए राष्ट्रगान के इस अपमान के विरोध में आज युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका है। मैं देश के गद्दारों को चेतावनी देता हूं कि जब भी राष्ट्रगान का अपमान करोगे, भाजपा इसी तरह पूरे जोर के साथ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।” दीक्षित ठाकुर (जिलाध्यक्ष, BJYM पठानकोट):”राष्ट्रगान वह शक्ति है जिसे सुनते ही हर भारतीय और युवा के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और देशभक्ति का जज्बा भर जाता है। सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने इस राष्ट्रगान का अपमान किया है, जिसे युवा मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर भविष्य में भी कांग्रेस या किसी अन्य दल ने देश या राष्ट्रीय प्रतीकों के खिलाफ कुछ गलत किया, तो युवा मोर्चा उसका इसी तरह डटकर मुकाबला करेगा।” प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद कांग्रेस के खिलाफ आयोजित इस उग्र रोष प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण शर्मा पप्पी, शमशेर ठाकुर, BJYM जिलाध्यक्ष दीक्षित ठाकुर सहित भारी संख्या में युवा मोर्चा व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *