Headlines

करनाल में युवक को हाईवे से नीचे फेंका:कार ड्राइवर ने पहले कहासुनी होने पर गाली-गलौज कर पीटा; पैर में फ्रैक्चर




करनाल सेक्टर-4 पुलिस चौकी में कार ड्राइवर पर युवक को पीटने और जान से मारने की नीयत से हाईवे से नीचे फेंकने का मामला दर्ज किया गया है। घटना 9 अगस्त की रात की है। पीड़ित को गंभीर चोट लगी थी और वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ। 10 अगस्त को मेडिकल जांच हुई, जबकि 15 अगस्त को एक्स-रे रिपोर्ट में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद आज पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू जिला झज्जर के जटवेड़ा गांव निवासी अगनीवेश पुत्र सुमरे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार सेल-परचेज का काम करता है। वह मोहाली में रविंद्र गिल उर्फ परमजोत गिल की सिग्मा ऑटो सेल, खरड़-कुराली रोड के पास ड्राइवर के तौर पर काम करता है। अगनीवेश के अनुसार 9 अगस्त को रात करीब 11:30 बजे वे करनाल पहुंचे। इस दौरान रविंद्र गिल उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। रविंद्र उस समय कार चला रहा था। हाईवे से नीचे गिरने पर टूटी टांग अगनीवेश ने पुलिस को बताया कि करनाल हाईवे पर रविंद्र गिल ने कार रोक दी। इसके बाद उसे कार से नीचे खींच लिया और जान से मारने की नीयत से हाईवे से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से उसकी टांग टूट गई। इसके बाद वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल करनाल में भर्ती हुआ। पीड़ित ने पुलिस से रविंद्र गिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस को दिए बयान को पढ़कर सही बताया। साथ ही बताया कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी, जो बाद में झगड़े तक पहुंच गई। एक्स-रे रिपोर्ट में फ्रैक्चर मिला पुलिस कार्रवाई के दौरान एसआई राजबीर ने सिविल अस्पताल पहुंचकर अगनीवेश की मेडिकल रिपोर्ट ली। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *