![]()
सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए मंदिर में भारी भीड़ जुटी है। बताया जाता है कि 50 हजार लोग जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।
Source link
तीसरे सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़:7 महिला की मौके पर मौत, 12 से ज्यादा घायल, जलाभिषेक को लेकर लाइन में लगे थे लोग
