Headlines

झारखंड के विकास पर आज कॉन्क्लेव, जुटेंगे 250 प्रोफेशनल्स‎:प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी बीएनआर चाणक्य में ‘झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव का आयोजन करेगी




प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी 17 अगस्त को शाम 4 बजे बीएनआर चाणक्य में ‘झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव का आयोजन करेगी। इसमें राज्यभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत करीब 250 प्रोफेशनल्स एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। वे झारखंड की प्रगति, विकास और भविष्य की दिशा को लेकर अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर झारखंड के विकास की संभावनाओं और भविष्य की रणनीति पर सार्थक विमर्श करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू होंगे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अभिनेत्री सह अधिवक्ता कोनिका सदानंद शामिल होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *