![]()
बिलासपुर में लगातार बारिश के चलते खूंटाघाट डैम के वेस्टवियर में पानी का तेज बहाव है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक जान जोखिम में डालकर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए और वहां सेल्फी, रील बनाने लगे। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लापरवाही करने वालों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। घटना 16 अगस्त की है। दरअसल, खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरक्षा के लिए गेट और बैरिकेड लगाए गए हैं। लोगों को तेज बहाव और गहरे पानी के करीब जाने से रोकने के लिए गेट पर ताला भी लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ पर्यटक गेट लांघकर प्रतिबंधित हिस्से में पहुंच गए। वहां वे तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने लगे। कुछ लोग परिवार और बच्चों के साथ भी खतरनाक स्थान तक पहुंच गए थे। देखिए पहले ये तस्वीरें- ताला लगा था, फिर भी लांघ गए गेट खूंटाघाट वेस्टवियर की सामने आई तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर गेट पर ताला लगाया गया था। इसका मकसद लोगों को तेज बहाव और गहरे पानी की ओर जाने से रोकना था। इसके बावजूद कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज कर गेट लांघकर प्रतिबंधित हिस्से में पहुंच गए। अंदर पहुंचने के बाद लोग मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने में जुट गए। कुछ लोग परिवार और बच्चों के साथ पानी के बेहद करीब तक पहुंच गए। तेज बहाव के बिल्कुल पास खड़े होकर सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आए। ऐसे में सवाल उठता है कि जब गेट पर ताला लगाकर आगे जाने से स्पष्ट रूप से रोक दिया गया था, तो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर प्रतिबंधित क्षेत्र में क्यों पहुंचे? पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले लोगों को समझाइश दी और तेज बहाव वाली जगह से बाहर निकाला। वहीं, लापरवाही करने वालों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। युवती और महिलाएं भी कर रही थीं सुरक्षा से खिलवाड़ पुलिस के मुताबिक, हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग अपने परिवार, महिलाओं और बच्चों के साथ भी खतरनाक स्थान तक पहुंच गए थे। ऐसे में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। वहीं, कुछ युवतियां और महिलाएं भी फोटो और वीडियो बनाने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गई थीं। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जमकर लगाई फटकार, कान पकड़कर कराई उठक-बैठक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वालों को जमकर फटकार लगाई। गेट और बैरिकेड पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने पर पुलिस ने लोगों को समझाया कि तेज बहाव के करीब जाना बेहद खतरनाक है। सेल्फी और रील बनाने के लिए अपनी और परिवार की जान जोखिम में डालना किसी भी तरह उचित नहीं है। लापरवाही करने वालों को मौके पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई। जिंदगी से बड़ी नहीं है रीलबाजी एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि पुलिस संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं है। लोगों को भी समझना होगा कि एक सेल्फी या कुछ सेकंड की रील जिंदगी से बड़ी नहीं हो सकती। जिस जगह जाने से रोका जा रहा है, वहां गेट या बैरिकेड लांघकर पहुंचना रोमांच नहीं, बल्कि सीधे तौर पर अपनी जान को खतरे में डालना है। रील वायरल होगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन तेज बहाव में की गई छोटी सी चूक जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। इसलिए बारिश के दौरान खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डैम और वेस्टवियर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। खासकर बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों के पास न जाने दें।
Source link
वेस्टवियर में सेल्फी, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक…VIDEO:खूंटाघाट डैम के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे युवक, तेज बहाव के पास बना रहे थे रील
