![]()
राजस्थान राजस्व मंडल ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जैसलमेर जिले की विभिन्न तहसीलों और विभागों में नए तहसीलदारों की नियुक्ति की है। आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। जारी आदेश के अनुसार फतेहराज को जैसलमेर का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं वीरेंद्र सिंह शेखावत को पोकरण तहसील का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही महेंद्र खत्री को यूआईटी (नगर विकास न्यास) जैसलमेर में तहसीलदार पद पर लगाया गया है। पोकरण से स्थानांतरित हुए प्रीतम सिंह को भणियाणा का तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा हाबूलाल मीणा को उप-निवेशन नाचना द्वितीय में तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है। तुरंत प्रभाव से नया पद संभालने के सख्त निर्देश सभी अधिकारियों को बिना किसी अवकाश के तुरंत प्रभाव से नया पद संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नए अफसरों की तैनाती से जिले में राजस्व मामलों, नामांतरण और सीमांकन से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। राजस्व मंडल ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को बिना कोई अवकाश या कार्यग्रहण समय लिए तुरंत नए पद पर रिपोर्ट करने के सख्त निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के आने से भूमि सीमांकन, नामांतरण और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा। जानें, जैसलमेर आए अफसर पहले कहां दे रहे थे सेवाएं महेंद्र खत्री: पहले तहसीलदार भू-अभिलेख, जोधपुर के पद पर कार्यरत थे। फतेहराज: एपीओ (आदेशों की प्रतीक्षा में) चल रहे थे और अब जैसलमेर तहसीलदार बने हैं। वीरेंद्र सिंह शेखावत: चूरू में तबादलाधीन थे, जिन्हें अब पोकरण की जिम्मेदारी मिली है। प्रीतम सिंह: पहले पोकरण में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब भणियाणा भेजा गया है। हाबूलाल मीणा: अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) में तहसीलदार पद पर सेवाएं दे रहे थे।
Source link
फतेहराज जैसलमेर व वीरेंद्र पोकरण के तहसीलदार बने:महेंद्र खत्री यूआईटी, प्रीतम भणियाणा व हाबूलाल नाचना में तैनात
