![]()
फिरोजपुर शहर के गोल्डन एनक्लेव में सोमवार सुबह 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरकृपाल सिंह चावला के नाम से हुई। मृतक बगदादी गेट चौक में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। परिवार के अनुसार घर में किसी तरह का तनाव या विवाद नहीं था। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन भी हैरान हैं। मृतक के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि गुरकृपाल सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब चार बजे उठे। स्नान करने के बाद उन्होंने पाठ किया। इसके बाद पानी पीकर वह अपने कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो गुरकृपाल सिंह कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…
Source link
पंजाब- कारोबारी ने की आत्महत्या:सुबह पहले पाठ किया, फिर कमरे में बंद कर खुद को मारी गोली
