![]()
नूंह जिले के ऊदाका गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजस्थान के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कठौल निवासी अनीस पुत्र आसू मोहम्मद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर रोजका मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के अनुसार, अनीस रविवार शाम करीब 6 बजे अपनी ससुराल ऊदाका पहुंचा था। ससुराल पहुंचने से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि अनीस का शव तालाब में पड़ा है। वह तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, अस्पताल के बाहर धरना अनीस की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल नूंह पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने अनीस की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका तर्क है कि अगर वह जिंदा तालाब में गिरा होता तो तैरने का प्रयास करता। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही मामले की जांच रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
नूंह में तालाब से मिला युवक का शव:कल शाम ससुराल आया था, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया; अस्पताल के बाहर धरना
