Headlines

जालंधर में अजरबैजान भेजने के नाम पर ठगी:युवक से ₹1.45 लाख लिए, फर्जी टिकट थमाई; अब फोन भी नहीं उठा रहा एजेंट




जालंधर के एमबीडी मॉल स्थित वाणी वीजा सर्विस के ट्रैवल एजेंट पर ठगी का आरोप लगा है। गुरप्रीत के मुताबिक अजरबैजान भेजने के नाम पर 1.45 लाख रुपए ले लिए। एजेंट ने उसे फर्जी टिकट थमा दी और पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस और प्रशासन से शिकायत के बावजूद एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। अब विस्तार से जानिए क्या है मामला:- एक साल से इंसाफ के लिए भटक रहा परिवार घटना को एक साल से अधिक समय बीत चुका है। पीड़ित का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट अब उनका फोन भी नहीं उठा रहा। हालांकि, कुछ समय पहले एजेंट ने गोविंद नाम के उसके भाई को एक लाख रुपए वापस किए थे, लेकिन बाकी रकम की वापसी और इंसाफ के लिए परिवार अभी भी भटक रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *