Headlines

पन्ना में उफनते नाले में बहे UP के 3 लोग:ग्रामीणों ने बचाया; सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात




पन्ना जिले के अजयगढ़ में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। सोमवार को खोरा से अमरछी मार्ग पर उफनते नाले को पार करते समय एक महिला समेत तीन लोग तेज बहाव में बहने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तीनों लोग उत्तर प्रदेश के रहनेवाले थे। नाले से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद वे उत्तर प्रदेश लौट गए, इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बाइक पर एक महिला और दो पुरुष नाला पार करते नजर आ रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण बाइक असंतुलित होकर पानी में गिर गई और महिला बहने लगी। उसे बचाने की कोशिश में दोनों पुरुष भी पानी में बहने लगे। प्रशासन ने उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील घटना ने बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने के खतरे की स्तिथि जाहिर की है। ऐसी जगहों पर तेज बहाव के कारण हादसे का खतरा रहता है। स्थानीय निवासी राजेन्द्र लोध ने बताया कि अक्सर बारिश में यह नाला उफान पर आ जाता है। इस कारण लोगों को काफी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासी अपने घरों में कैद हो जाते है। इससे पहले भी नाले में जानवर बह चुके है। मामले में धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत का कहना है कि घटना में महिला बाल-बाल बची है। नाले की स्थिति को देखते हुए लोगों को समझाएं दी जा रही है कि जब तक नाले का पानी निकल नहीं जाता तब तक नाले को पार ना करें। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य नदी-नालों पर भी पुलिस लगातार गश्त कर लोगों को समझाइश दे रही है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है। साथ ही लोगों से ऐसे स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *