झालावाड़ में 194 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति किट वितरित:जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं




झालावाड़ के राजकीय पीजी महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में नियुक्त 194 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति किट वितरित किए गए। नियुक्ति किट मिलने पर नवनियुक्त कार्मिकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। दो चरणों में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण दो चरणों में किया गया। पहले चरण में चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह का प्रसारण हुआ। दूसरे चरण में अलवर में आयोजित ‘प्रगति पथ पर गतिमान राजस्थान’ एवं राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। सरकारी सेवा में कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जिला कलेक्टर ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिल रहे हैं। सरकार रोजगार के नए अवसर सृजित कर युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि आमजन की सेवा और समाज के प्रति दायित्व निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्मिकों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। इन पदों पर हुई नियुक्तियां वितरित किए गए नियुक्ति किट विभिन्न पदों पर चयनित कार्मिकों के थे। इनमें 90 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 2 सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, 1 जिला कार्यक्रम अधिकारी, 53 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 1 सोशल वर्कर, 23 नर्स, 3 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, 2 फार्मा असिस्टेंट, 10 मेडिकल लैब टेक्नीशियन, 2 कंपाउंडर आयुर्वेद, 2 फीमेल हेल्थ वर्कर और 5 रोडवेज परिचालक शामिल हैं। राजकीय सेवा में योगदान का संकल्प नियुक्ति किट प्राप्त करने वाले कार्मिकों ने राज्य सरकार द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राजकीय सेवा में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ‘ताऊ’, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई, मुकेश चेलावत, जयदीप सिंह झाला, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान सहित जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *